आगरा : आगरा की जीवनी मंडी का रहने वाला उस्मान अब्बास 5 जून को पत्नी के साथ मक्का गया था। मक्का पहुंचने पर उन्होंने तिरंगे के साथ अल्लाह से भारत की अखंडता और अमन-चैन की दुआ मांगी। देश-दुनिया में बढ़ती आतंकवादी घटनाओं के चलते मुस्लिम समुदाय के लोगों को शक की निगाहों से देखा जाता है और उनकी देशभक्ति पर भी शक किया जाता है। ऐसे में आगरा से हज पर गये एक मुस्लिम युवक ने मक्का में शान से अपने देश का झंडा लहराकर न केवल अपनी देशभक्ति दिखाई है बल्कि उन लोगों के मुंह भी बंद कर दिये हैं जो मुस्लिमों की देशभक्ति पर विश्वास नहीं करते।
उस्मान ने बताया कि इस दौरान उन्होंने तिरंगे के साथ फोटो भी खिंचवाई जिसपर वहां कोई विरोध नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वे यह खबर देने के लिये स्वतंत्रता दिवस का इन्तजार कर रहे थे। उस्मान के मुताबिक मक्का में तिरंगा फहराकर उन्हें बहुत सुकून मिला। उधर, आगरा से कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने गये युवक को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments
Post a comment