लखनऊ : लंबे समय से सपा मे अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष पद के लिए सपा खेमे मे सभी चर्चाओ पर आज विराम लग गया, जब समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा में बल्केश्वर निवासी युनिस खान को आगरा महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष फरहत मियां व युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने लखनऊ स्थित यूथ के प्रदेश कार्यालय पर युनिस खान को मनोनयन पत्र दिया। युनिस खान सपा मे उत्तरी विधानसभा में उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे है। मुस्लिम समुदाय से जुड़े युनिस खान की छवि मेहनती कार्यकर्त्ता के रूप में जानी जाती है। यूनुस खान अपनी सफलता का श्रेय आगरा महानगर के अध्यक्ष रहीस उद्दीन व युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन कोहली को देते है| बिग पेजेस से दूरभाष पर हुई बातचीत पर यूनुस खान बताया कि बुधवार को वो आगरा आ रहे है उनके परिजनो ने उनके स्वागत की पूरी तैयारी की हुई है|
गौरतलब है कि पूर्व मे अध्यक्ष पद पर अनीस खान थे अब उन्हे मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड में महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है|
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments
Post a comment