एटा : पुलिस में कल दर्ज करायी गयी एक प्राथमिकी के अनुसार दूल्हा ब्रजेश और उसके घर वालों ने दुल्हन रानी को वापस भेज दिया क्योंकि वह दहेज में मोटरसाइकिल लेकर नहीं आयी थी। रानी बोराखुर्द गांव की रहने वाली है। दूल्हा हाथरस जिले का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार दूल्हा सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है।
अलग-अलग घटनाओं में दो दुल्हनों को उनके ससुराल वालों ने पूरा दहेज नहीं मिलने के कारण वापस उनके मायके भेज दिया। एक अन्य घटना में नागला भूपौलगांव की ममता के पिता सत्यवीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। इसमें उन्होंेने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के ससुराल वालों ने दहेज को लेकर उसे वापस भेज दिया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments
Post a comment