आगरा : समाजवादी पार्टी में राजनीतिक धमासान लंबे समय से चल रहा है और उसका असर छोटे-छोटे कार्यकर्ताओ पर ज्यादा दिखाई दे रहा है। एक तरफ कुछ कार्यकर्ता अपने को समाजवादी विचारधारा से जुड़ा बता रहे है तो कुछ का कहना है कि वो वर्षो से मुलायम सिंह यादव से जुड़े है और उनके ही साथ है वही कुछ युवा कार्यकर्ता अखिलेश यादव को अपना आदर्श मान कर पार्टी से जुड़े हुए है तो कुछ शिवपाल यादव से जुड़े हुए है। ताज़ा मामला आगरा के समाजवादी पार्टी से लंबे समय से जुड़े सपा नेता नितिन कोहली का है इन्होंने अपने समर्थकों के साथ गणेश उत्सव व ईद मुबारक के शुभकामनाओ के होर्डिंग शहर के कई स्थानो पर लगाये है। होर्डिंग पर गौर करने वाली बात ये है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो नदारद है। अखिलेश यादव का फोटो होर्डिंग से गायब देख शहर में चर्चाये शुरू हो गयी है। होर्डिंग पर पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव व उनके बेटे आदित्य यादव तक के फोटो है परंतु अखिलेश यादव का ही फ़ोटो नदारद है। इससे अखिलेश समर्थको में रोष है। आज जब सपा नेता नितिन कोहली से बिग पेजेस संवादाता ने उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो 3 बार मे भी उनका फ़ोन न उठा।
ये किसी ने व्यक्तिगत होर्डिंग लगवाए है राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिना पार्टी का होर्डिंग हो ही नही सकता है।
विपुल परोहित, पूर्व सलाहकार मनोरंजन कर
जो लोग समाजवादी पार्टी के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष के फोटो को होर्डिंग से नदारद करने की कुचेष्टा कर रहे है वो पार्टी के लोग नही हो सकते है। पारिवारिक मामला परिवार तक ही सीमित है।
मनोज कुलश्रेष्ठ, पूर्व शहर महासचिव, सपा
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments
Post a comment