आगरा : विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की आगरा इकाई के तत्वाधान में गुरुवार को शास्त्री पुरम स्थित दहतोरा स्थित बचत मैदान पर 11 जनवरी से शुरू होने जा रही भागवत कथा के लिए वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ हवन कर भूमि पूजन किया गया| जिसमें सभी को राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू ने भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया| सपरिवार अमरनाथ बंसल मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहे वहीं, गायत्री परिवार से अशोक कुमार सिंघल, उमेश कुशवाह व उनके साथियों ने भूमि पूजन मे प्रमुख भूमिका अदा की|
संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी मुरारी लाल गोयल 'पेंट' ने बताया की आध्यात्मिक संस्कारों की शिक्षा ट्रस्ट की आगरा इकाई द्वारा श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव का आयोजन 11 जनवरी से किया जा रहा है राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू रोज दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ज्ञान अमृत वर्षा करेंगे| भोलानाथ अग्रवाल व ट्रस्टी सुमन गोयल के अनुसार हर शाम कथा समापन पर भक्तों को कथा स्थल पर पर प्रसादी प्रदान की जाएगी|
यह रहे मौजूद
मनोज गुप्ता, केएम सिंघल, रवि बंसल, हरिओम गोयल, राकेश गुप्ता, राकेश शर्मा, चेतन वर्मा, विजय वर्मा, सौरव अग्रवाल, पदम अग्रवाल, ममता पचौरी, निरंजन लाल मित्तल, संजीव बंसल, वीरेंद्र अग्रवाल, आकाश कुमार सिंघल, कुमार ललित
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments
Post a comment