आगरा : उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इंजीनियरिंग क्षेत्र से आगरा की प्रतिष्ठित इकाई मै0 बीएस एग्रीकल्चर (इण्डिया) के भागीदार नरिन्दर सिंह जो वर्तमान में नेशनल चैम्बर ऑफ इण्डस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स, यूपी के अध्यक्ष हैं, को लघु उद्योगों की श्रेणी में उत्तर प्रदेश के महाहिम राज्यपाल रामनायक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुरूस्कृत किया गया, जिसके अन्तर्गत प्रशस्ति पत्र, 40,000 की राशि एवं ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दोनो माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश शर्मा, विधि न्याय, सूचना, पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री नीलकण्ठ तिवारी, खेल मंत्री चेतन चौहान एवं महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी मंच पर उपस्थित थे।
चैम्बर अध्यक्ष नरिन्दर सिंह ने अपने बयान में कहा है कि उपरोक्त सम्मान से आगरा व आगरा के उद्यमियों को गौरव प्राप्त हुआ है तथा उद्यमियों के मनोबल में वृद्धि हुई है। चैम्बर के अध्यक्ष को यह अवसर प्राप्त होने से चैम्बर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आगरा के लिए यह सन्देश भविष्य में लम्बे समय तक प्रभावित रहेगा और आगामी समारोहों में आगरा के विभिन्न क्षेत्रो से लघु उद्योगों को सम्मान प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा, ऐसी कामना की जाती है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments
Post a comment