आगरा: लगभग 50 साल समाज सेवा में समर्पित करने वाले अशोक गोयल का ‘सेवाओं का सफरनामा’ ग्रंथ व वृत्तचित्र के तौर पर तैयार किया गया है। इसका लोकार्पण फतेहाबाद रोड पर स्थित कलाकृति हॉल में सोमवार को किया जाएगा। शनिवार को होटल आशादीप में समाजसेवियों द्वारा ग्रंथ के शीर्षक सेवा दीप को चरितार्थ करते हुए सेवा के दीप जलाए। ग्रंथ का आवरण भी जारी किया गया।
सत्यमेव जयते संस्था के संस्थापक ट्रस्टी मुकेश जैन, आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, ग्रंथ के मार्गदर्शक डॉ. श्रीभगवान शर्मा, ओम प्रकाश अग्रवाल ने ग्रंथ की सराहना की। ग्रंथ का लोकार्पण सोमवार को धर्म गुरू संत बाबा प्रीतम सिंह, महंत योगेश पुरी, फादर मून लाजरस, बौद्ध भंते, मौलाना रिसायत अली, मेयर नवीन जैन, पदमश्री योगेंद्र दा आदि के द्वारा किया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments
Post a comment