आगरा : मैनपुरी में दहेज में बाइक नहीं मिली तो ससुरालियों ने विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को आत्महत्या दिखाने के लिए फंदे पर लटका दिया। पुलिस पहुंची तो शव छोड़कर फरार हो गए। थाना कुर्रा के गाव कल्यानपुर पतारा निवासी मोनू सिंह का विवाह एक साल पहले रंजना पुत्री रनवीर सिंह निवासी खानपुर हरदोई के साथ हुआ था। मोनू सिंह, उसका बड़ा भाई संजू सिंह व पिता जितेंद्र सिंह दिल्ली में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। छोटा भाई गब्बर सिंह व परिवार की महिलाएं गाव में रहती हैं।
दो दिन पहले मोनू सिंह गाव आया था। रंजना ने उसके साथ दिल्ली जाने की जिद की थी। मोनू सिंह ने आमदनी कम होने की बात कहते हुए गाव में रहने की सलाह दी। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। गुरुवार शाम मोनू सिंह दिल्ली चला गया। रात करीब 10 बजे रंजना का शव घर में पीछे की ओर बने कमरे में लटका मिला।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments
Post a comment