आगरा : कोठी मीना बाजार पर चल रहे आगरा महोत्सव के आठवे दिन सर्द हवाओं के बावजूद खरीदारी का बाजार गर्म रहा | लोगों ने अपनी जरूरत का सामान खरीदा। फूड जोन के व्यंजनों की वेराइटी का लुत्फ उठाया तो बच्चो ने झूलो का आनंद लिया | आगरा महोत्सव में मिल रही सामान की वेराइटी और जोरदार छूट ऑफर के चलते लोग आकर्षित हो रहे हैं। फर्नीचर, कारपेट, पॉटरी, रेडीमेड गारमेंट आदि की नवीनतम वेराइटी के साथ ही अन्य सामान भी शहरवासियों को लुभा रहे हैं।
आगरा महोत्सव आयोजन समिति के मनीष अग्रवाल ने बताया की बंपर डिस्काउंट के चलते लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं और आने वाले पर्व दीपावली के लिए नई वैरायटी के फर्नीचर बड़े गददे, LED, चिमनी, अलमारी के स्टॉलों पर चल रहे डिस्काउंट लोगों को आकर्षित कर रहा है|
No comments
Post a comment