आगरा : रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी मॉडल्स रैम्प पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही थी, वहीं दूसरी ओर ऑडियंस अपनी तालियों के जरिए उनका हौसला अफजाई कर रही थी। आत्मविश्वास से लबरेज मॉडल्स अपनी मनमोहक अदाओ के जरिए मानो अतिथियों को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही थी। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला सिकंदरा स्थित होटल केएलएस में आयोजित फैशन शो का। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में मिस यूपी 2018 माधुरी शर्मा, मलय सरन, डॉ० अभिनव चतुर्वेदी, फैशन कोरियोग्राफर कपिल आहूजा ने माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रव्ज्जलित कर किया।
सवमान संस्था के तत्वाधान मे आयोजित फैशन शो में रॉयल थीम पर नव वर्ष 2019 के कैलेंडर विमोचन किया गया। कैलेंडर में लालकिला, शाहजहाँ पार्क और सिकंदरा स्मारक को मॉडल्स के माध्यम से दिखाया गया है। वही, फैशन शो दो राउंड में आयोजित किया गया। पहले राउंड में इंडो वेस्टर्न तथा दूसरे राउंड में ट्रडिशनल राउंड पर मॉडल्स ने अपना जलवा बिखेरा। मॉडेल्स ने परिधानों को मंच पर धार्मिक धुन पर प्रस्तुत किये।
मंच का मुख्य आकर्षण रही शाही थीम
सवमान संस्था के मंच पर पहली बार 13 मॉडेल्स साथ एक ही थीम पर नज़र आये। जिसमे रॉयल थीम पर अंजलि शर्मा, दीक्षा पचौरी, हिमांशी बँसवाल, महक सिरोही, शिवानी शर्मा, श्वेता अग्रवाल, चांदनी चेत्या, अमन कुरैशी, विकास श्रीवास्तव, विष्णु वार्ष्णेय, पवन शर्मा, विवेक सिंह एंव विशाल कपूर ने अद्भुत परिधान प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम निर्देशक संध्या सिंह एंव आयोजक राज पालीवाल ने सयुक्त रूप से बताया कि सवमान संस्था के माध्यम फ्रेशर्स को मंच देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अप्रैल माह में विदेशी मॉडल्स के साथ पहली बार आगरा रनवे वीक का आयोजन किया जायेगा। मंच संचालन गगन गौतम व अनुराग सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आशीष लवानिया, चेतन मंगल, अंकित सिंह, डॉ० सचिन मल्होत्रा, सुभि चतुर्वेदी, साक्षी गुप्ता, वन्दगी शर्मा, रोमा ठकवानी, अजय शर्मा, टोनी ओबरॉय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments
Post a comment