आगरा : प्रीति हरित 1987 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। वह मेरठ और सहारनपुर में प्रमुख आयुक्त आयकर और दिल्ली में आयकर आयुक्त रह चुकी हैं। वह दलित हित के लिए बहुजन सम्यक संगठन भी चलाती रही हैं। तीन दिन पहले ही उन्होंने नौकरी को अलविदा कहकर कांग्रेस का हाथ थामा है। माना जा रहा था कि वह चुनाव लड़ेंगी। आखिरकार कांग्रेस ने उनको आगरा सीट के टिकट दे दिया। सियासत के जानकारों का मानना है कि सरकारी ओहदा छोड़कर सियासत में दांव लगाना प्रीति को महंगा भी पड़ सकता है। आगरा से गठबंधन सीट से मनोज सोनी और भाजपा से वर्तमान में मंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव लग रहे है दोनों ही चुनाव में सारी ताकत झोकने वाले है |
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments
Post a comment