आगरा : जीवनी मंडी स्थित श्री खाटूश्याम मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में चौथे दिन सोमवार को नन्दोत्सव की धूम रही । भगवाताचार्य ने भगवान वामन अवतार, श्रीराम कथा तथा श्रीकृष्ण जन्म का वर्णन किया| श्रद्धालु बधाई गीतों पर घंटो झूमते रहे। ''यशोदा ने जायो ललना, मैं जमुना पे सुन आई...'' व ''नन्द घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की...'' श्री कृष्ण के प्राकट्य की कथा के बीच कथा स्थल भगवान कृष्ण के जय जयकारों से गूंज उठा। कथा व्यास पं. कृष्णांग गौरव के मुख से एक के बाद एक बधाई गीतों की धुनें प्रस्फुटित होती गयीं| जिन पर भक्ति की मस्ती में डूबे भक्तजन दीवाने हो उठे। सभी ने जमकर नृत्य किया। रंगबिरंगे गुब्बारों से सजे प्रांगण मे पुष्पवर्षा के साथ ही टॉफ़ी और चॉकलेट की बरसात की गयी। माखन मिश्री का भोग लगा कर भक्तो को वितरित किया गया|
कथा व्यास पं. कृष्णांग गौरव ने बताया कि हिरण्यकश्यप तब मारा गया जब दिन और रात आपस में मिल रहे थे और वह भी चौखट पर बैठकर। इस तरह ईश्वर के वरदान का भी महत्व रह गया और हिरण्यकश्यप जैसी बुराई का भी नाश हुआ। किंतु अपने नाखूनों से हिरण्यकश्यप का वध करने के बाद भी भगवान नृसिंह का क्रोध शांत नहीं हो रहा था। लाल आंखें और क्रोध लबालब चेहरे के साथ वे इधर-उधर घूमने लगे। उन्हें देखकर हर कोई भयभीत हो गया था |
कथा के मुख्य यजमान बसंत कुमार अग्रवाल एंव शशि रानी अग्रवाल रहे, वही दैनिक यजमान राजेश बंसल एंव लता बंसल रहे| इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ० साक्षी बैजल, नितेश अग्रवाल, श्याम सुंदर माहेश्वरी, राम माहेश्वरी, अनुराग शर्मा, अमन अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अजय मित्तल, कपिल गुप्ता, रौनक मित्तल, अमन गर्ग, शालू शर्मा, उर्मिला माहेश्वरी, संदीपा माहेश्वरी, मीनू मित्तल, रौनक अग्रवाल, आदित्य माहेश्वरी, सलोनी अग्रवाल आदि का सहयोग रहा|
भागवत कथा मे आज
मीडिया समन्वयक सीपी चौहान ने बताया कि पांचवे दिन मंगलवार को श्रीकृष्ण बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग सजाया जाएगा| भागवत कथा का आयोजन भागवत चिंतन ट्रस्ट द्वारा कराया जा रहा है जो कि 4 जुलाई तक दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक चलेगी।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments
Post a comment