आनन्द मोहन शुक्ल, नोयडा
दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली हमारे बीच नहीं रहे | आज दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली | जेटली 66 वर्ष के थे | 9 अगस्त को उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था | अरुण जेटली के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है | मोदी इस वक्त संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर हैं | नरेंद्र मोदी ने पांच ट्वीट कर अरुण जेटली के व्यक्तित्व और उनके साथ के सफर को याद किया |
मोदी ने अरुण जेटली की पत्नी संगीता और बेटे रोहन से फोन पर बात कर सांत्वना भी दी है | गौतम गंभीर ने ट्वीट करके गहरा दुख प्रगट किया और उन्होंने अरुण जेटली को पिता तुल्य बताया है | सभी देश के नेताओं ने दुख व्यक्ति किया है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि मैंने एक अच्छा दोस्त आज खो दिया है जिन्होंने हर मुद्दे पर अपने विचार रखते थे और पार्टी को हमेशा संकट के समय बचाव में आ जाते थे |
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments
Post a comment