नवनीत मिश्र,संत कबीर नगर
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडिया कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से कोच्चि में आयोजित मलयालय मनोरमा कॉनक्लेव 2019 को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री ने केरल के लोगों को और अधिक जागरूक बनाने और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में समर्थनकारी भूमिका के लिए मलयालय मनोरमा के योगदान की प्रशंसा की।
पीआईबी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सम्मेलन के विषय ‘नया भारत’ के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि नए भारत के मूल में व्यक्तिगत आंकाक्षाएं, सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय प्रगति के लिए स्वामित्व की भावना है। प्रधानमन्त्री मोदी ने बल देते हुए कहा कि नया भारत भागीदारी मूलक लोकतंत्र, नागरिक केन्द्रित सरकार और नागरिकों की सक्रियता के बारे में है। उन्होंने कहा कि नया भारत उत्तरदायी जनता और उत्तरदायी सरकार का युग है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नए भारत की भावना नए क्षेत्रों में दिखाई दे रही है, चाहे खेल हो या स्टार्टअप। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों और गांवों के साहसी युवा अपनी आकांक्षाओं को उत्कृष्टता में बदल रहे हैं और भारत को गौरव प्रदान कर रहे हैं। यह वैसा भारत है जहां किसी भी व्यक्ति के लिए भ्रष्टाचार विकल्प नहीं है। केवल क्षमता ही तौर-तरीका है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि नया भारत प्रत्येक 130 करोड़ भारतीयों की आवाज है। उन्होंने कहा कि मीडिया मंचों के लिए महत्वपूर्ण है कि वह जनता की आवाज को सुने।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments
Post a comment