Breaking:

आगरा। आर्य समाज नाई की मंडी की ओर से सूर्य नगर स्थित समाधि पार्क पर वाल्मीकि रचित रामायण का पाठ और यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सेवा भारती के सीए उमेश गर्ग, कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र मल्होत्रा ने अरविंद मेहता द्वारा लिखित पुस्तक रामायण परिचय का विमोचन किया। प्रधान सीए म  नोज खुराना ने बताया कि राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम राम के वैदिक स्वरूप से वैदिक प्रवक्ता आचार्य वीरेंद्र, उमेश चंद्र और भजनोपदेशक प्रदीप शास्त्री ने अवगत कराया। यज्ञ में वाल्मीकि समाज के व्यक्तियों द्वारा प्रथम दीपक जलाया गया। तीन सौ दीपकों से श्रीराम की आकृति उकेरी गई।

आर्य समाज मंदिर नाई की मंडी ने सूर्य नगर स्थित समाधि पार्क  में किया श्रीराम चरित महोत्सव का आयोजन

     वैदिक प्रवक्ता आचार्य वीरेंद्र ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण ही आर्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का वास्तविक जीवन चरित्र है। श्री राम चन्द्र जी का पूरा जीवन मर्यादित एवं वैदिक मान्यताओं के अनुरूप था। हम सब को श्री राम के जीवन का अनुसरण करना चाहिए। यही राम की सच्ची पूजा है। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी आर्य ने किया। इस अवसर पर मंत्री अनुज आर्य, विकास आर्य, सुशील हसीजा, उमेश पाठक, भारत भूषण सामा, राजीव खुराना, कुलदीप गुजराल, द्वारका भसीन, प्रभात माहेश्वरी, नितिन शर्मा, विपिन पंडित, युधिष्ठिर आदि मौजूद रहे। 

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement