Breaking:

आगरा। रामनवमी पर मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के प्रकट उत्सव पर हिंदू युवा वाहिनी की ओर से राजा की मंडी बाजार स्थित दरियानाथ जी मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत योगी दीदारनाथ ने भगवान श्रीराम, हनुमानजी और गणेशजी के स्वरूपों की आरती उतार कर किया | शाम 6 बजे शुरू हुई शोभायात्रा दरियानाथ मंदिर से भगवान श्रीराम स्वरूपों की शोभायात्रा निकाली गई।

डीजे, ढोल और बैंड बाजो की धुन पर निकलती शोभायात्रा में सबसे आगे विघ्नहरण गणेश जी की बाल स्वरूप की झांकी उसके बाद रामदरबार की लाइव झांकी, श्री कैला देवी की झांकी, पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र व हनुमान जी के बाल स्वरूप की झांकी रही। भगवा वस्त्र पहने भक्तिगीतों पर झूमते नाचते हुए भक्तों ने जय श्री राम, भारत माता की जय, वंदेमातरम, हर हर महादेव आदि के जयकारो से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर के प्रमुख मंदिरों के महंत, साधु संतों और बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भी शोभायात्रा में पहुँच भागेदारी की। इस दौरान पारस्परिक प्रेम और सद्भाव की मिसाल भी देखी गई। 

17 वर्ष पुरानी है दरियानाथ मंदिर से निकलने वाली श्रीराम शोभायात्रा

महानगर अध्यक्ष तरुण सिंह सर्राफ ने बताया कि शोभायात्रा पिछले 17 वर्षो से लगातार निकाली जा रही है। यात्रा राजा मंडी बाजार से शुरू होकर महात्मा गाँधी मार्ग, नालबंद, पंचकुइयां, बल्का बस्ती, गोकुलपुरा होते हुए राजा की मंडी के दरियानाथ मंदिर पर ही पुनः समाप्त हुई। पंचभैरवनाथ मंदिर के महंत रविनाथ ने आरती की। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में मीठी शरबत और प्रसाद का वितरण भी किया गया। वहीं, पुलिस एवं प्रशासन भी मुस्तैद रहा। शोभायात्रा में सैकड़ों युवा कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज लेकर जयश्री राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर संयोजक ओमकार सिंह परमार, पियूष सरन श्रीवास्तव, योगी चेतननाथ, निरताई नाथ, मारुती बाबा, सुरवीर सिंह, सौरभ तिवारी, सुरेश चंद्र शर्मा, ऋषि तिवारी, संदीप शर्मा, राजकुमार दिवाकर, सत्यवीर चाहर, राजेंद्र अग्रवाल, नरेश लखवानी, गणेश भारद्वाज, अनंत उपाध्याय, राघव उपाध्याय, हर्ष उपाध्याय, दानवीर परमार, शिवांश सिंह, अनुराग शर्मा, रोहित शर्मा, अरुण, रंजीत सिंह, गंगा धाकड़, गुलशन आदि मौजूद रहे।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement