Breaking:

आगरा : आगरा से श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा परिक्रमा सेवा ट्रस्ट की ओर से गोवर्धन धाम पदयात्रा 6 जुलाई को आगरा से श्री गोवर्धन धाम प्रस्थान करेगी। इससे पूर्व वाटरवर्क्स स्थित होटल अतिथिवन में श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा महोत्सव-2023 के आमंत्रण-पत्र का विमोचन कर नगर को निमंत्रण दिया। संस्था से जुड़े रमन बाबू अग्रवाल ने बताया कि 6 जुलाई को शाम चार बजे पदयात्रा में सैकड़ों पदयात्रियों का समूह अपने-अपने क्षेत्रों से टोलियां बनाकर प्रारम्भ स्थल नेहरू नगर के राधा कृष्ण मंदिर पर एकत्रित होंगे और वहां से ठाकुर जी की झांकी के समक्ष संकीर्तन करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से पदयात्रा कर रात्रि प्रसादी के लिए सिकंदरा स्थित समाधिया फार्म हॉउस पहुंचेंगे। पदयात्रा का शुभारम्भ गौसेवक विजय कुमार खन्ना, दीप प्रज्ज्वलन और आरती समाजसेवी भगवानदास बंसल करेंगे।  

सप्तकोशीय दुग्धधार परिक्रमा, गिर्राजजी अभिषेक, साधु सेवा और भजन कीर्तन का होगा आयोजन

संस्था सदस्य मनोज गर्ग ने बताया कि पदयात्रा 8 जुलाई को गोवर्धन पहुँचेगी तथा रात्रि में सप्तकोशीय दुग्धधार परिक्रमा कर 9 जुलाई को प्रातः आठ बजे गिर्राज महाराज का अभिषेक, नौ बजे भजन कीर्तन, ग्यारह बजे साधु संत सेवा और दोपहर बारह बजे महाप्रसादी का आयोजन गोवर्धन में गुरु शरणानंद के काष्णेय गुरु आश्रम पर होगा। पदयात्रा में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़-चढ़ कर रहेगी। यात्रा में पदयात्रियों हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था नि:शुल्क है। इस अवसर पर नितेश अग्रवाल, राजपाल यादव, राकेश मंगल, पुष्पेंद्र सिंघल, राजेश अरोड़ा, आशीष अग्रवाल, भगवान दास, विष्णु अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, शांति स्वरूप, विजयवीर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement