Breaking:

आगरा। यमुना महाआरती आयोजन समिति की ओर से बल्केश्वर के पार्वती घाट पर रविवार की शाम हज़ारो दीपों की राशनी के साथ अठखेलियां करती कालिंदी की लहरें, भक्तों के मुख पर यमुना मैया के जयघोषों ने देव दिवाली की भव्यता बढ़ा दी। संस्थापिका नीतू शर्मा ने बताया कि यमुना महाआरती आयोजन समिति के आवाहन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पार्वती घाट पर दीपदान किया। इसके बाद यमुना मैया की 101 दीपो से आरती व अभिषेक किया। 


    अध्यक्ष हर्ष दत्त शर्मा ने बताया कि पार्वती घाट को दीयों, मोमबत्तियों, रंगोली और फूलों से बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया। पूजा-अर्चना के बाद नदियों को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प भी दिलाया है। इस अद्भुत नजारे को देखने और देवगणों के स्वागत के लिए हजारों श्रद्धालु यहां पर इकठ्ठा हुए। घाट पर बिखरी रोशनी की छटा ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर रिंकू वर्मा, अमित सिंघल, धीरू गोयल, कशिश नैनानी, सारिका गर्ग, अंशिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement