Breaking:

होम्योपैथी का जन्म भारत में और पुनर्जन्म जर्मनी में हुआ : आरएस पारीक

ग्रांड मर्क्युरी होटल में चल रही होमोकोन 2023 का हुआ समापन 

आगरा। इंडियन सोसाइटी ऑफ होम्योपैथी और हैनीमैंन एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से ग्रांड मर्क्युरी होटल में चल रही दो दिवसीय 9वीं नेशनल होम्योपैथिक कॉन्फ्रेंस होमोकोन 2023 का रविवार को समापन हो गया | दुसरे दिन की कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर, प्रख्यात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर. एस. पारीक, अंतराष्ट्रीय होम्योपैथिक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अलोक पारीक, इंडियन सोसाइटी ऑफ होम्योपैथी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आदित्य पारीक, हैनीमैंन एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिब्ली मज़हर और आयोजन सचिव डॉ अशोक चौहान ने दीप प्रव्ज्जलन  शुरुआत की | महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि ईश्वर का दूसरा रूप चिकित्सक है। ये चिंता करते है की मरीज की बीमारी को कैसे दूर किया जाए। होम्योपैथी पर विश्वास करके इलाज करना चाहिए। ये रोग को सदैव के लिए खत्म करता है। निरोगी काया ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर. एस. पारीक ने कहा कि होम्योपैथिक का जन्म भारत में हुआ और जर्मनी में इसका पुनर्जन्म हुआ। होम्योपैथी विश्व गुरु बनने की कगार पर है। जिससे रोग उत्पन्न होता है उसे ठीक भी होता है। होम्योपैथी का सिद्धांत आज भी अटल है। हैंनीमेन ने इसे साइंटिफिक दिशा दी। उन्होंने बताया कि 1500 लोगो पर रिसर्च में पता लगा कि कैंसर आदमी के दिमाग में है। कैंसर को विकसित करने में दिमाग का अहम योगदान है विद्यार्थियों को इस पर रिसर्च करना चाहिए और सदैव मरीजों की भलाई के लिए उन्हें सही सलाह देनी चाहिए। चिकित्सक को मरीजों के दुखों को काम करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। युवा चिकित्सकों को नसीयत देते हुए कहा कि फिजूल में अपनी एनर्जी को बर्बाद नही करे। अनुसंधान के लिए विद्यार्थियों का ध्यान लगाना जरूरी है। 

इंडियन सोसाइटी ऑफ होम्योपैथी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आदित्य पारीक ने कहा कि ब्लड कैंसर, थेलेसिमिया और कैंसर थैरेपी के बाद होने वाले साइट इफेक्ट पर होम्योपैथी कारगर सिद्ध है। थैरेपी के रेक्रेसन को होम्योपैथी रोकती है। जब किन्ही मरीजों में दुबारा कैंसर की समस्या होने लगती है तो ये इसमें होम्योपैथी कारगर है।  

डॉ. आरएस पारीक का हुआ सम्मान
होम्योपैथी में विशेष योगदान और आगरा में होम्योपैथी के जनक के रूप में विख्यात डॉ. आरएस पारीक को महापौर हेमलता दिवाकर ने शाल और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। होम्योपैथी के कोहिनूर हीरे के नाम से संबोधित करते हुए महापौर ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान हैनीमैंन एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी के मंडल अध्यक्ष पद पर डॉ. मोहित सत्संगी और जिला अध्यक्ष डॉ. रोचक मिश्रा के नाम की घोषणा हुई। मंच संचालन एडवोकेट रवि अरोरा ने किया | धन्यवाद डॉ. आदित्य पारीक ने दिया |

नवजात में दिखे पीलिया तो कराए होम्योपैथिक इलाज
डॉ. आलोक पारीक ने अपने संबोधन में कहा कि भारत होम्योपैथी में तेजी से ग्रोथ करने वाला देश है हर चिकित्सक विद्यार्थी है। उसे प्रतिदिन पढ़ना और निरंतर सीखना चाहिए। होम्योपैथिक वैज्ञानिक चिकित्सा है। इसमें हर विषय पर निरंतर विस्तार से वर्णन है। नवजात बच्चो में अधितम पीलिया की शिकायत से माता पिता डर जाते है। इसमें होम्योपैथी का इलाज बहुत लाभदायक होता है। युवा चिकित्सकों को अब तक हुए अनुसंधानों पर किस प्रकार प्रयोग करने चाहिए और दवाओ की मात्राओं पर विस्तार से बताया। 

इन सत्रों पर हुआ व्याख्यान 
क्रियाविधि के पहले सत्र में ओवेरियन सिस्ट के उपचार में होम्योपैथी के प्रभाव पर डॉ. सपना गुप्ता, महिला बांझपन और होम्योपैथिक परिप्रेक्ष्य के रूप में होम्योपैथी डॉ. आर.के. सिंह और  गर्भावस्था के दौरान मातृ एवं भ्रूण देखभाल व होम्योपैथी में एक व्यापक दायरा पर डॉ. एस के तिवारी ने अपने विचार रखे | एप्लाइड होम्योपैथी के दुसरे सत्र में कठिन व आसान दृष्टिकोण से समाधान के उन्नत मामलों आधारित उपचार पर डॉ एमपी सिंह और चिकित्सकीय रूप से सत्यापित छोटे उपचार पर डॉ. अलोक पारीक ने अपने विचार रखे | केस होम्योपैथी अनुसंधान के तीसरे सत्र में होम्योपैथी से ठीक हुए जीबी सिंड्रोम के मामले पर डॉ. एके गुप्ता, होम्योपैथी में ब्रिजिंग रिसर्च एंड क्लिनिकल प्रैक्टिस पर डॉ. रूचि सिंह, होम्योपैथी को नियोजित करके म्यूकोसेले मामलों में हस्तक्षेप कैसे करें विषय पर डॉ. याशिका अरोरा मल्होत्रा, साक्ष्य-आधारित मामलों के साथ एक्स-रे व दवा पर डॉ. पराग शर्मा ने सेमिनार दिया | 

मौजूद रहे 
डॉ. नीतिका पारीक, डॉ. आशीष वर्मा, डॉ. शिब्ली मजहर, डॉ. पंकज त्रिपाठी, डॉ. अशोक चौहान, डॉ. एसके तिवारी, डॉ. रामजी सिंह, डॉ. गिरीश गुप्ता, डॉ. विकास त्रिपाठी, डॉ. आदर्श त्रिपाठी, डॉ. एसएम सिंह ।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement