Breaking:

आगरा : भक्तिमय कीर्तन, पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ रामलीला मैदान स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर में गोवर्धन महाराज की विशेष पूजा का आयोजन श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार की ओर से किया गया | गोवर्धन पूजन पर गिर्राज महाराज को अलौकिक शृंगार से सजाया गया था | गोवर्धन महाराज की पूजा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर, आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, संस्थापक नितेश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, विजय अग्रवाल और विशाल बंसल ने विधि विधान से की |

मानसी गंगा श्री हरि देव गोवर्धन की परकम्मा दे...

संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में गोवर्धन पूजन के साथ प्रतीकात्मक रूप में गोवर्धन में 24 और 25 दिसम्बर को सजने वाले 15वें छप्पन भोग महोत्सव का शुभारम्भ हो गया। दिव्य छप्पन भोग महोत्सव के लिए 11 दिसंबर को गौ माता का छप्पन भोग, 16 को आमंत्रण यात्रा, 22 को मेंहदी उत्सव, 24 को गोवर्धन में दुग्ध धार परिक्रमा और 25 दिसंबर को साधु सेवा, छप्पन भोग व विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। सभी भक्तो ने दर्शन कर गोवर्धन महाराज की रोली, खील-बताशे से पूजा-अर्चना कर परिक्रमा लगायी | सभी भक्तो ने मैं तो गोवर्धन कूं जाऊं मेरे मीत.., मानसी गंगा श्रीहरि देव, गिरधर की परकम्मा दे..., गोवर्धन महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रहो आदि के जयकारो के साथ अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर विकास वर्मा, गौरव दीक्षित, बी. डी. बंसल, अतुल बंसल, नीरज अग्रवाल, अंकुर गोयल, भोलानाथ अग्रवाल, चंद्रमोहन बंसल, अशोक खंदौली, शिवानी, सीमा, मधु, कविता, कीर्ति आदि ने जयकारो के साथ गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की |

पौराणिक है छप्पन भोग की परम्परा
अध्यक्ष अजय सिंघल ने बताया कि जब भगवान श्रीकृष्ण ब्रजवासीयो को बचने के लिए 7 दिनों तक बिना कुछ खाए गोवर्धन पर्वत को उठाए रहे तब इंद्र देव शांत हुए और आठवें दिन बारिश रुकी। तब सभी ने मां यशोदा से पूछा कि वह अपने लल्ला को कैसे खाना खिलाती हैं और उन्होंने बताया कि वह कान्हा को दिन में आठ बार (आठ पहर में) खाना खाना खिलाती हैं। इस प्रकार, गोकुल निवासियों ने कुल छप्पन प्रकार के भोजन (प्रत्येक दिन के लिए 8 व्यंजन) तैयार किए जो कृष्णजी को पसंद थे और इस तरह छप्पन भोग का कॉन्सेप्ट शुरू हुआ।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement