Breaking:

आगरा :  आयोजनों में वस्त्र निर्माताओं और व्यापारियों के बीच सीधे संवाद व उद्योग को बढ़ाने में नई दिशा देता है। ऐसे इंड्रस्टियल एवं व्यापारिक आयोजनों के माध्यम से निर्माता, दूकानदार, ग्राहक के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है। वस्त्र उधोग की आगरा में बड़ी संभावनायो के साथ बढ़ रहा है।ये कहना था लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल का होटल क्लार्क शिराज में आयोजित आंठवे ग्रीष्मकालीन आगरा रेडीमेड गारमेंट फेयर 2024 के उद्घाटन के मौके पर विचार व्यक्त किए। 

उद्घाटन पर 501 दीपो से दीपदान, रंगोली और महाआरती का हुआ आयोजन 

    शुभारंभ पर आगरा रेडीमेड गारमेंट संगठन के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महासचिव अशोक माहेश्वरी और होटल क्लार्क के वाइस प्रेसिडेंट अमूल्य कक्कड़ ने भगवान् राम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगठन ने 501 दीपकों से महाआरती और पूरे होटल परिसर में दीपदान किया। श्रीराम की चित्र की रंगोली और दीपो से राम लिखा। आगरा रेडीमेड गारमेंट संगठन के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल और सचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि मेले में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, लुधियाना, इंदौर, कानपुर व आगरा सहित 40 से ज्यादा कंपनियां शामिल हो रही हैं। ग्रीष्मकालीन, सहालग और स्प्रिंग (बसंत) कलेक्शन के लगभग 60 से अधिक डिस्प्ले काउंटर्स कमरों में लगाए गए है। व्यापारियों की सुविधा के लिए 25 जनवरी तक सुबह नौ बजे से रात्रि दस बजे तक आयोजन रहेगा। 

       होटल क्लार्क के वाइस प्रेसिडेंट अमूल्य कक्कड़ ने कहा कि चार दिवसीय गारमेंट फेयर में चार सौ किमी. से व्यापारी अपने ऑर्डर बुक कराने आयेंगे। इस बार फेयर से आगरा के वस्त्र उद्योग और होटल व्यवसाय को पंख लगने की उम्मीद है। 200 से ज्यादा रेडीमेड गारमेंट एवं होजरी वस्त्र इकाइयां आगरा में काम कर रही हैं। इससे शहर का वस्त्र उद्योग तेजी से ऊभर रहा है। कार्यक्रम का प्रबंधन रावी इवेंट्स का रहा। अतिथियों का स्वागत मुकेश अग्रवाल ने किया। धन्यवाद सचिव अशोक माहेश्वरी ने दिया।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंकित कपूर, जगदीस पोपतानी, रिषभ माहेश्वरी, विपिन बोधवानी, आयुष गर्ग, प्रदीप माहेश्वरी, स्पर्श गर्ग, रिपुदमन सिंह, दिलीप कुमार, अमित यादव, विमल कुमार आदि उपस्थित रहे ।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement