Breaking:

आगरा। ताजनगरी में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरो पर चल रही है। जगह-जगह ढोलक की चाप और मेहंदी के उत्सव आयोजित हो रहे है ऐसा ही एक कार्यक्रम स्वास्तिक वेलफेयर सोसाइटी ने शिव− पार्वती विवाह के अवसर पर मेहंदी उत्सव का आयोजन दयालबाग़ के अमर बिहार कॉलोनी में किया गया। अध्यक्ष विनीता मित्तल ने बिग पेजेस को बताया कि महाशिवरात्रि 18 फरवरी को संस्था की महिला सदस्याएं गाजियाबाद में पावन चिंतन धारा आश्रम में रुद्राभिषेक करने जा रही हैं। संस्था पर्यावरण के क्षेत्र में भी वर्षो से शहर में अपनी सहभागिता दे रही है। संस्था का उद्देश्य सत्य सनातन धर्म का अधिक से अधिक प्रचार कर युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोड़ना है। 

 

कोषाध्यक्ष श्वेता अग्रवाल ने बताया कि मेहँदी उत्सव कि शुरआत शिव पंचाक्षर स्तोत्र के पाठ के साथ हुआ। यहाँ महिलाओ ने मिलकर ढोलक की थाप पर मल्हार गीत गाये। है भाेलेनाथ की शादी हम तो नाचेंगे…तारे होंगे बाराती, चांदनी होगी रात, गौरा के हाथों में होगा शिव भाेले का हाथ…. आदि भजनो पर महिलाएं भोले की भक्ति में खूब थिरकी। इस अवसर पर प्रेरणा सिंह, निधि गाबा, शिखा गौतम, डॉ राधिका मित्तल, योगा एक्सपर्ट जानवी लालवानी, रागिनी गुप्ता, मोनिका बंसल, पूजा गुप्ता, पर्ल लालवानी, क्षमा दुबे आदि उपस्थित रहीं। 

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement