व्यापारी महाकुम्भ में सैकड़ो व्यापारीयो ने भरी हुंकार
News By : Vimal Kumar
आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला आगरा की ओर से बुधवार को व्यापारी महासम्मलेन और सम्मान समारोह का आयोजन होटल जेपी पैलेस में किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश के दस जिलों से सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों ने हुंकार भरते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मलेन का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, मुख्य संरक्षक नितिन गोयल, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष शमसाबाद अश्वनीकान्त गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल, जिला प्रभारी राकेश गोयन, अमेन्द्र जैन, दिनेश अग्रवाल और कार्यक्रम समन्वयक मनीष अग्रवाल ने दीप प्रवज्जलित कर किया। सोलह हज़ार इकाइयों के माध्यम से कार्यरत संगठन के पचास वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह के तहत व्यापारी सम्मलेन का आयोजन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि आज के समय में देश का व्यापारी सबसे ज्यादा राजस्व देने के बाद भी सबसे ज्यादा उत्पीड़न का शिकार होता है। व्यापारी अधिकारियो की छापेमारी कार्यवाही से भयभीत है। उप्र लगभग 78 प्रतिशत का राजस्व यूपी को देता है। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी की सामान्य मृत्यु पर 10 लाख रुपये की सहायता दी जाये। कार्यरत सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के बाद ग्रेच्युटी, पत्नी को आधी पेंशन, पारिवारिक सदस्य को नौकरी दी जाती है परन्तु व्यापारी जो करदाता है उसको कोई सहायता नहीं मिलती।
लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि भारत सोने कि चिड़ा कहा जाने वाला देश था जहाँ लम्बे समय से व्यापारी के शब्दों पर व्यापार होता आया है। भारत का वो पुराण वैभव व्यापार और व्यापारियों से ही प्राप्त होगा। भारत के व्यापारी भारत के आर्थिक विकास की रीद की हड्डी है। व्यापारी का स्वभाव सदैव देने वाला है।
संरक्षक नितिन गोयल ने कहा कि डिजिटलाइजेशन से व्यापारी को मजबूती आयी है परन्तु आज भी बहुत से व्यापारी अपडेट नहीं है। एक व्यापारी सम्मलेन ऐसा भी होना चाहिए जिसमे व्यापारी को व्यापार में कैसे डिजिटली रूप से अपडेट रहना है ये समझाया जाये। बांट-माप के नवीनीकरण की व्यवस्था ऑनलाइन की जाये।
जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यापारी के साथ भी उत्पीड़न होता है तो संगठन मजबूती से उनके साथ है। जीएसटी धारक व्यापारी के साथ अगर को अप्रिय घटना होती है तो उसके इलाज का खर्चा सकरकर को वहन करने कि मांग मंच से की। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन का लाभ तीन हज़ार से बढ़ा कर तीस हज़ार किया जाये। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख रुपये का दुकान जलने का बीमा सरकार द्वारा कराये जाने की मांग की है। जीएसटी मंडी बिलम्ब शुल्क पर ब्याज दर 18 से घटाकर 6 प्रतिशत की जाये।
कार्यकम समन्वयक मनीष अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी, मण्डी शुल्क एवं अन्य किसी भी विभाग में पैनल्टी और ब्याज को राजस्व का हथियार न बनाया जाये। पेनल्टी-ब्याज मामूली निर्धारित किया जाये। कानूनों में व्यापारी को सजा देने का कानून समाप्त किया जाये बल्कि केवल जुर्माना लगाया जाये। वही, बिजली विभाग का नया कनैक्शन बिना दलालो के नहीं मिल पाता है ऑनलाइन फीस जमा होने पर 15 दिन के अंदर विभाग द्वारा कनैक्शन देने का नियम बनाया जाये। बिजली बिल, गृहकर व अन्य कर दुकानों पर घरेलू दरों से दो-तीन गुना अधिक है। यह व्यापारियों के लिए अनुचित है।
वक्ताओं ने व्यापारियों की समस्याओ पर रखे अपने विचार
मुख्य वक्ताओं में कौशाम्भी से आये रमेश अग्रहरि, सहारनपुर से जसवंत बत्रा, अलीगढ से कमल गुप्ता और प्रयागराज से अनिमेष अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याओ पर मंच से अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविन्द शर्मा, नेत्रपाल शर्मा, पंकज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अजित सिंह, मनीष चौधरी, नवीन बग्गा, कुञ्ज बिहारी अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रविकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
सम्मलेन में वर्चुअली जुड़े उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
व्यापारी महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व्यापारियों से वर्चुअली रूप से जुड़े। उन्होंने कार्यक्रम में अपनी व्यस्ता के कारण ना पहुँचने पर खेद जताया साथ ही व्यापारी सम्मलेन के लिए संगठन के पदाधिकारियों को शुभकामनायें प्रेषित की। व्यापारियों की समस्याओ का निदान कराने का भरोसा दिलाया साथ ही सरकार व्यापारी हित में कार्य कर रही है ये विश्वास जताया।
इन्हे मिला व्यापार रत्न सम्मान
अश्वनीकान्त गुप्ता, संतोष सिंह चौहान, वीके वर्मा, नीरज सिंघल, सचिन गोयल, डॉ. सुदेश कुमार साहू, मोहन त्रिलोकानी, स्पर्श जैन, अतुल बंसल, नरेश चंद्र अग्रवाल, रानू गुप्ता, रविकांत शर्मा, विवेक पोरवाल सहित 36 व्यापारियों को विशेष योगदान के लिए व्यापार रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
इन्हे मिला व्यापार शिरोमणि सम्मान
विजय वीर सिंह, मनीष सिंघल, मुकेश वर्मा, जितेंद्र जोशी, प्रेम नारायण सिंघल, ताज महोम्मद उस्मानी, अशोक सिंघल, सर्वेश जैन, विवेक बंसल, नीरज शर्मा, विकास जैन, मोहित कालरा सहित 86 व्यापारियों को व्यापार शिरोमणि सम्मान से विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
Leave A Comment