Breaking:

महोत्सव में काव्य पाठ, हस्तलेखन, जादू शो और नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आगरा : शाहगंज स्थित कोठी मीना बाजार में आगरा महोत्सव के चौथे दिन लोगो ने जमकर खरीदारी की। महिलाओ ने करवाचौथ की खरीदारी के साथ घर के जरुरत का सामान लिया। रावी इवेंट्स के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में दीपावली पर साफ़-सफाई के लिए विशाल एंटरप्राइज पर फिनायल, अफगानी ड्राइफ्रूट्स, मनोरमा ऑटोज पर इलेक्ट्रिक वाहन, स्वीपवेल के आरामदायक गद्दे, किचिन के लिए पुष्पा मसाले, अग्रवाल चेयर पर ऑफिस की कुर्सी, उषा के विभिन्न उत्पाद ग्राहकों को विशेष छूट के साथ आकर्षित कर रहे है। झूलो के साथ खानपान का भी शहरवासी जमकर लुफ्त उठा रहे है। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं के लिए मेंहदी लगवाने की व्यवस्था की जायेगी। 

हस्तलेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
आगरा महोत्सव में शाम चार बजे आशीर्वाद वेलफ़ेयर सोसाइटी की ओर से हस्तलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजक तुषा शर्मा ने बताया कि हस्तलेखन प्रतियोगिता करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को सफ-सुथरे हस्तलेखन के प्रति प्रोत्साहित करना है और साथ ही उनके अंदर छुपे सुंदर हस्तलेखन के कौशल को पहचानना था। शहर के लगभग 200 बच्चो ने प्रतिभाग किया। निर्णायक के रूप में अमित कौरा और गोपाल कृष्णवीर सौलंकी रहे। 

मैजिक शो में लोगो को पसंद आया मॉर्डन जादू 
आगरा महोत्सव में एक शाम जादू के नाम शो में जादूगर एस. कुमार, जितेंद्र बघेल और संजय कश्यप ने अपने जादू से लोगो को आश्चर्चयचकित कर दिया। एक के बाद एक जादू को दर्शको ने एक टक पलक झपकाए  देखने पर मजबूर कर दिया। मैजिक शो में मेन्टल मैजिक, माइंड रीडिंग, ट्रडिशनल और मॉर्डन मैजिक की लाजबाव प्रस्तुति दी गयी। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने जादूगर एस. कुमार, जितेंद्र बघेल और संजय कश्यप को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। 

काव्य गोष्ठी में कवियों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध 
संस्थान संगम की ओर से काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवि कवयित्रियों ने अपनी मनभावन रचनाओं से शरद पर्व और दीपोत्सव पर काव्य धारा प्रवाहित कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह  की अध्यक्षता में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि संजय गुप्त, विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनीता चौहान एवं प्रताप सिंह सिसौदिया थे। वरिष्ठ गीतकार परमानंद शर्मा की अध्यक्षता में हुए आयोजन में प्रकाश गुप्ता बेवाक, प्रेम लता मिश्रा, डॉ. ममता भारती, शरद गुप्ता, नीलम रानी गुप्ता, वंदना चौहान, डॉ. संजय चौहान, विनय बंसल, माया बंसल, मुकुल कुमार, सुमन शर्मा, विजया तिवारी, डॉ. रेखा कक्कड़, वंदना तिवारी, डॉ. असीम आनंद, नंद नंदन गर्ग आदि ने काव्य पाठ किया। संचालन अशोक अश्रु विद्यासागर ने किया। कार्यक्रम के अंत में साहित्य उत्सव एवं पुस्तक प्रदर्शनी के सह समन्वयक रामेंद्र कुमार शर्मा रवि एवं आगरा महोत्सव के प्रमुख मनीष अग्रवाल ने काव्य शिल्पियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

नाचो झुमके में 300 बच्चो ने किया प्रतिभाग 
एकता डांस एकेडमी की ओर से नाचो झुमके डांस कम्पटीशन में आगरा महोत्सव के मुक्ताकाशी मंच पर जमकर डांस का धमाल मचा।  कार्यक्रम की शुरुआत मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आर. पी . शर्मा और शिक्षाविद नितेश शर्मा, रावी इवेंट्स के निर्देशक मनीष अग्रवाल और आयोजक एकता जैन ने दीप प्रवज्जलित कर की। आयोजक एकता जैन ने बताया कि नाचो झुमके प्रतियोगिता में सोलो में 80, डुएट में 20, ग्रुप में 8 प्रस्तुतियों में करीब 300 बच्चो ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वेस्टन और फयूजन मिक्स बॉलीवुड और हिपहॉप गीतों पर देर रात तक प्रतियोगिता चली। निर्णायक के रूप में सौरभ कुमार और नीरज भारती रहे। संचालन दिनेश श्रीवास्तव ने किया।

आगरा महोत्सव में आज
आज शाम 4 बजे से एकता सामाजिक संस्था द्वारा रंगोली, मेहँदी, थाल व  कलश सज्जा प्रतियोगिता, शाम 5.30 बजे से फिल्म थियेटर क्रिएशन ग्रुप द्वारा हमारा भारत स्वच्छ भारत नुक्कड़ नाटक और शाम 7 बजे कवियत्री श्रुति सिन्हा के संयोजन में कवि सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा। वही, साहित्यिक मंच पर समान्तर संस्थान की ओर से गजल गोष्ठी का आयोजन डॉ. रामेन्द्र मिलन के संयोजन में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर शिवानी अग्रवाल, सुजल जैन, तनिष्का जैन, हर्ष उपाध्याय , वंदना गुप्ता, शानू अग्रवाल, दीपक कुशवाह, अमित सूरी, विमल कुमार, अमित यादव, दिलीप कुमार, अश्वनी वर्मा आदि मौजूद रहे।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement