Breaking:

आगरा। कोठी मीना बाजार में चल रहे आगरा महोत्सव में आगराराइट्स खरीदारी, झूले, खानपीन और मौज मस्ती का आनंद ले रहे है। जैसे जैसे मेला अपने अंतिम पड़ाव पर आ रहा है वैसे वैसे ग्राहकों की अधिक संख्या देख शिल्पियों की खुशी का दिखाना नही दिख रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में महाराजा अचार, मिल्क शेक पाउडर, धुएं वाला बिस्कुट, नमकीन, आम पापड़, अनारदाना, लग्जरी सोफा, लेडीज बैग आदि विभिन्न उत्पादों को ग्राहक खूब पसंद कर रहे है। गोल्डी मसाले की स्टॉल पर हर आइटम के साथ एक फ्री मिल रहा है। यूनिक मूव के दिलावर सिंह कि स्टाल पर आधुनिक झाड़ू-पोछे, पेट कम वेट कम की मशीन अधिक बिक रही है |

मेला व्यवस्थापक अमित यादव ने बताया कि मेले में दिवाली को देखते हुए साज-सज्जा के सामान विशेष आकर्षण का केंद्र है | लव यू जिंदगी फाउंडेशन की स्टॉल पर गौ माता के गोबर से बने लक्ष्मी गणेश जी, दिये और सजावट के समान मिल रहे है। वही मेले में प्लास्टिक के पारदर्शी दिए और सतिए मिल रहे है। घर को सजाने के लिए रंगीन मोमबत्तीयां और के कई खूबसूरत मूर्तियां मिल रही है। वही, आगरा की प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं की ओर से फर्नीचर, इंटीरियर, ऑटोमोबाइल, खाद पदार्थ, किचिन वेयर, इलेक्ट्रोनिक्स और लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुएं महोत्सव में लोगो को खासा लुभा रही है। महोत्सव में खानपान के साथ आकर्षण झूले भी है|

श्रीमती आगरा में छाई घरेलू महिलाएं
अतरंगी परिधानों में सजी वैवाहिक महिलाएं। साड़ी और परंपरागत लहंगे में मंच पर जलवा बिखेरती श्रीमतीयां। मौका था आगरा महोत्सव के मुक्ताकाशी मंच पर आईआईएफटी के फैशन शो की ओर से आयोजित श्रीमती आगरा 2023 फैशन शो का | निर्देशक विनीत बबानिया ने बताया कि आगरा की कामकाजी और घरेलू महिलाओं की प्रतिभा को मंच पर लाने के लिए श्रीमती आगरा 2023 का आयोजन किया जाता है। दो राउंड में आयोजित हुए फैशन शो में पहला राउंड रंग बिरंगी बनारसी साड़ी पहने महिलाए रैंप पर उतरी और दूसरे इंडो वेस्टर्न राउंड में परंपरागत लहंगा और गाउन पर कुर्ता पहन कर कैटवॉक किया। महिला मॉडल्स में सुमन वर्मा, रोज वर्मा, पल्लवी महाजन, रेनू मंडल सहित 15 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। निर्णायक के रूप में प्रेरणा शर्मा, अदिति अग्रवाल और आकांक्षा जैन रही। महिलाओं की कोरियोग्राफी संगीता भटनागर ने की। सभी का स्वागत कॉर्डिनेटर रिया शाह ने किया। इस दौरान एकता जैन, मधु बघेल और पूजा उपाध्याय के निर्देशन में समूह प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। गत वर्षो के विजेताओं ने भी कैटवॉक कर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

फैशनेबल वूलन कपड़े बने पहली पसंद
मेला समन्वयक अमित सूरी ने बताया कि फैशन के दौर में आशिफा कलेक्शन की स्टॉल पर बच्चो से लेकर बड़ो तक के वूलन एंव कॉटन के कपड़े लोग खरीद रहे है | इलेक्ट्रॉनिक बाजार का एक बड़ा भाग आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जिसमे उषा के अप्लाइंसेज उत्पात खूब लुभा रहे है| सलोनी ग्रुप के संजोली का सरसो का तेल, स्टडी टेबल लोगो को खासा पसंद आ रही है | 

अंतिम दो दिन में छूट की बहार 
सभी स्टाल्स पर विशेष ऑफर्स और छूट का लाभ ग्राहकों को मिलेगा | मेल के शनिवार और रविवार को ग्राहकों को कई आइटम पर 30 से 40 प्रतिशत की छूट ग्राहकों मिल रही है। मेला में 6 नवंबर तक दोपहर 2 बजे से रात्रि 11 बजे तक खरीदारी कर सकेंगे |

आगरा महोत्सव में आज
मीडिया प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि आज (5 नवम्बर) को शाम 7 बजे से आयोजन समिति द्वारा व्यापारियों एवं शिल्पकारों का सम्मान समारोह और रात 8 बजे से सामर्थवान संस्था की ओर से कृष्ण भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर अमित सूरी, विमल कुमार, दिलीप कुमार, अमित यादव, सागर तोमर, वीरेंद्र कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement