Breaking:

आगरा महोत्सव की हुई शुरुआत, पहले दिन भारत के अन्य राज्यों से आये शिल्पकारों और व्यापारियों ने किया अपने उत्पाद का प्रदर्शन 

आगरा : शाहगंज के कोठी मीना बाजार मैदान में ग्यारह दिवसीय रावी इवेंट्स की ओर से लगा आगरा महोत्सव मिडनाइट बाजार शुक्रवार को शुरू हो गया। जहां एक और व्यापारियों शिल्पकार अपनी दुकानों को सजाने की तैयारी में लगी थी तो वहीं दूसरी ओर खरीददारी के ग्राहक भी महोत्सव में पहुंचे यहाँ  देश के विभिन्न हिस्सों से आये शिल्पियों एवं व्यापारियों की डेढ़ सौ स्टॉल पर प्रदर्शित उत्पादों को लोगो ने पसंद कर खूब ख़रीदा। वही बच्चो ने झूलो भी लगाए गए हैं। आज शनिवार शाम छः बजे मेले का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और स्पर्श संस्था की अध्यक्ष मधु बघेल करेंगी। मेले का समय प्रतिदिन दोपहर दो बजे से रात्रि ग्यारह बजे तक है। 

रावी इवेंट्स के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल ने बताया कि आगरा महोत्सव में दीपवाली पर घर की सज सज्जा के सामान के साथ सहारनपुर का फर्नीचर, खुर्जा की पोटरी, भादौई का कार्पेट, बरेली का बांस फर्नीचर, बनारस का अचार, जयपुर का चूरन, बम्बई की भेलपुरी, तंदूर की चाय, लखनऊ के चिकन का कुर्ता, कलकत्ता की साड़ियां, पटियाला की जूतियां और गुजरात का हेंडीक्राफ्ट, राजस्थान का चटखारा, बच्चो के लिए खिलोने, जेंट्स आदि उत्पाद आकर्षण का केंद्र है | मेले में प्रवेश नि:शुल्क है। 

प्रतिदिन होंगे सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम   
महोत्सव समन्वयक अमित सूरी एवं अमित यादव ने सयुक्त रूप से बताया कि उद्घाटन के साथ ही प्रत्येक दिन महोत्सव के मुक्ताकाश मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार रहेगी। हर दिन शहर की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा आयोजन की जा रहे हैं। यह आयोजन आम जनता के लिए है। इसमें हर व्यक्ति मंचीय के कार्यक्रमों का आनंद के साथ-साथ साहित्यिक परिचर्चा में बिना किसी शुल्क के भाग ले सकता है।

झलक विरासत की थीम पर सजा है महोत्सव 
भारतीय कला, साहित्य, संस्कृति और व्यापार की विरासत की परंपरा से सजा-धजा आगरा महोत्सव दिखाई दिया। बच्चों के लिए अलग से फन जोन और फूड जोन बनाया गया है। युवतियों और बच्चो के लिए तरह-तरह के झूले भी लगाए गए है। साहित्य उत्सव के अंतर्गत आगरा के साहित्यकारों, लेखकों, कवियों द्वारा काव्यपाठ, गोष्ठी, परिचर्चा और विभिन्न साहित्यिक विषयो पर विमर्श होगा।

आगरा महोत्सव में आज 
मीडिया प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि शनिवार को आगरा महोत्सव का विधिवत उद्घाटन शाम छह बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और स्पर्श संस्था की अध्यक्ष मधु बघेल करेंगी। उसके बाद मुक्ताकाशी मंच पर रौशनी गिडवानी के निर्देशन में कालंदी इंस्टीटूट ऑफ़ डांस एंड म्यूजिक के बच्चो द्वारा कथक एवं क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति होंगी। इससे पूर्व संस्कार भारती संस्था की ओर से रंगमंच में साहित्य का स्वरूप विषय पर परिचर्चा की जाएगी। इस अवसर पर अमित सूरी, विमल कुमार, रिपुदमन सिंह, अमित यादव, अनुज परमार, दिलीप कुमार, अश्वनी वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement