Breaking:

आगरा। शाहगंज स्थित कोठी मीना बाजार में आगरा महोत्सव के सातवे दिन शहरवासियों ने साहित्य, डांडिया, नृत्य और खरीदारी का संगम देखने को मिला।  जयपुर का अनारदाना, मेरठ की खादी और बरेली के झुमके खरीदने के लिए दूर दर्ज से लोग महोत्सव  में पहुँच रहे है। झूलो के दीवानो के लिए आगरा महोत्सव मौज मस्ती करने के लिए पहला स्थान बन गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में युवतियों को आकर्षक पंजाबी कुर्तियां और जूतियाँ मिल रही है। आनंद आयुर्वेदिक भण्डार की दुकान पर बीमारियों के इलाज के जड़ी बूटिया मिल रही है। यूनिक स्टेशनरी पर बच्चो के लिए पढाई के लिए पेन्सिल बॉक्स, मैजिक बुक, स्लेट और टिफिन मिल रहे है। वही, बुक फॉर ऑल की स्टॉल पर बच्चो से लेकर बुजुर्गो के लिए पुस्तके मिल रही है। मेला समन्वयक अमित यादव ने बताया कि प्रिगा पैराडाइस पर कुल्हड़ पिज़्ज़ा खासा पसंद आ रहा है। दिल्ली वृन्दावन की स्टॉल पर मुंग दाल चीला, सेंडविच, बॉम्बे भेलपुरी और अमेरिकन भुट्टा के लजीज स्वाद के खूब चटखारे ले रहे है। 

सिनेमा में साहित्य से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए 
ऑथर गिल्ड ऑफ़ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से सिनेमा में लुप्त होता साहित्य और सोशल मीडिया में साहित्य की योगदान पर परिचर्चा का आयोजन किया गया कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि डॉक्टर विनोद माहेश्वरी शुरुआत की। अध्यक्षता करते हुए प्रो. सुगम आनंद ने कहा कि साहित्य जब सिनेमा में प्रवेश करें तो उसमें छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। राजगोपाल वर्मा ने कहा सिनेमा व साहित्य के अंतर्निहित संबंधों की व्यापक परिचर्चा होनी चाहिए। परिचर्चा में दीपक सरीन, डॉ. मधु भारद्वाज, अशोक अश्रु, डॉ. राजेंद्र मिलन और प्रो. युवराज सिंह ने भी अपने विचार रखे। संयोजक श्रुति सिन्हा ने सभी का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर यशोधरा यादव, अभिषेक शर्मा, शरद गुप्ता, रामेंद्र शर्मा, डॉ रेखा कक्कड़, मधुकर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

आगरा महोत्सव के मुक्ताकाशी मंच पर उतरे स्लम स्टार 
रैपर डांस अकेडमी की ओर से आगरा महोत्सव के मुक्ताकाशी पर झुग्गी झोपडी में रहने वाले बच्चो ने नृत्य कर धमाल मचाया। कार्यक्रम की शुरुआत स्लम स्टार बच्चो ने गणेश वंदना से की। कोरियोग्राफर देव राजपूत के निर्देशन में आयोजित हुए कार्यक्रम में एक के बाद एक प्रस्तुति ने दर्शको को बेहद आश्चार्यचकित कर दिया। बच्चो ने देश भक्ति गीतों के बाद खुदा आस पास है तू..., सौगंध मुझे इस मिटी की.. जैसे गाने पर नृत्य कर धमाल मचा दिया। आयोजन समिति के प्रमुख मनीष अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह दे कर देव राजपूत को सम्मानित किया 

डांडिया उत्सव में मची गरबे की धूम 
आगरा महोत्सव के मंच पर एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ज्वाइंट कमिश्नर इंडस्टरीज अनुज कुमार, रावी इवेंट्स के निर्देशक मनीष अग्रवाल और संस्था अध्यक्षया एकता जैन ने दीप प्रवज्जलित कर की। डांडिया उत्सव में स्कूली बच्चो के साथ शहर के प्रबुद्ध वर्ग ने जमकर डांडिया खेला। ढोलिडा ढोल रे वागेड..., ओढ़नी ओढू उड़ जाये, नगाड़े संग ढोल बाजे जैसे गीतों ने डांडिया उत्सव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। डांडिया प्रतियोगिता में बेस्ट कपल डांस, बेस्ट डांस ग्रुप, बेस्ट डांसर और बेस्ट ड्रेस का अवार्ड भी दिया गया। निर्णायक की भूमिका में धीरज सिंह और सिकंदर राजपूत रहे। 

आगरा महोत्सव में आज
मिडिया प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि आज (03 नवम्बर) को शाम 4 बजे से एकता सामाजिक संस्था द्वारा कुकिंग विदाउट फायर, शाम 6.30 बजे से आशीर्वाद वेलफ़ेयर सोसाइटी की तुषा शर्मा के संयोजन में गायन प्रतियोगिता और रात 8.30 बजे से भारत विकास परिषद् संपर्क शाखा द्वारा नारी को सलाम, नारी का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होगा। वही साहित्य मंच पर साहित्य साधिका समिति की ओर से डॉ. सुषमा सिंह के संयोजन में हिंदी साहित्य में लघु कथा पर परिचर्चा होगी। इस अवसर पर शिवानी अग्रवाल, अमित सूरी, विमल कुमार, अमित यादव, दिलीप कुमार, अश्वनी वर्मा, मुकुल कुमार आदि मौजूद रहे।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement