Breaking:

‌आगरा। कोठी मीना बाजार में चल रहे आगरा महोत्सव के तीसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से हुई प्रतियोगिता का आयोजन एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की निर्देशिका एकता जैन के द्वारा आयोजित हुआ 200 से अधिक छोटे और बड़े चित्रकारों ने अपनी अभिव्यक्ति को ड्राइंग शीट पर कलर भरकर प्रस्तुत किया दो वर्गों में जूनियर व सीनियर में यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी। 

आज आगरा महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम फेस ऑफ़ आगरा में आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कार्यक्रम सयोंजिका फैशन डिज़ाइनर प्रिया विशाल बंसल ने दीप प्रवज्जलन कर किया। आगरा महोत्सव में प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं की ओर से फर्नीचर, इंटीरियर, ऑटोमोबाइल, खाद्य पदार्थ, किचिन वेयर, इलेक्ट्रोनिक्स और लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुएं लोगो को खासा लुभा रही है।

‌ आयोजन समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि मेले में सहारनपुर का फर्नीचर, खुर्जा की पोटरी, भादौई का कार्पेट, बरेली का बांस फर्नीचर, बनारस का अचार, जयपुर का चूरन, बम्बई की भेलपुरी, तंदूर की चाय, लखनऊ के चिकन का कुर्ता, कलकत्ता की साड़ियां, पटियाला की जूतियां और गुजरात का हेंडीक्राफ्ट, राजस्थान का चटखारा, बच्चो के लिए खिलोने, जेंट्स की नेहरू जैकेट सभी उत्पाद आकर्षण का केंद्र है |

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला
मॉडल्स की शानदार प्रस्तुतियों से रोशन हुआ फेस ऑफ आगरा का मंच। रंग- बिरंगे परिधानों में सतरंगी रोशनी में फैशन प्रेमियों के बीच रैंप पर अपनी कला का जलवा बिखेरने मॉडल्स पहुंची तो कोठी मीना बाजार में चल रहे आगरा महोत्सव का मुक्ताकाशीय मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। फैशन डिजायनर प्रिया बंसल की ओर से रविवार को आयोजित हुए फेस ऑफ आगरा 2023 ब्यूटी पेजेंट में आध्यात्मिक संगीत के बीच मॉडल्स के साथ ही फैशन प्रेमी भी थिरकने को मजबूर हो गए। परंपरागत परिधान मॉडल्स की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। इससे पहले फैशन शो का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, आयोजक विशाल बंसल, फैशन डिजायनर प्रिया बंसल और रावी इवेंट्स के निदेशक मनीष अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सिया के राम थीम पर मॉडल्स ने पहले राउंड में धमाल मचाकर अपना-अपना परिचय दिया। दूसरा राउंड इंडो-वेस्टर्न का हुआ जिसमे मॉडल्स ने डिजायनर परिधानो को प्रदर्शित किया। आत्मविश्वास से परिपूर्ण प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तर राउंड में बेबाकी से प्रश्नों के जबाब देकर अपनी मेधा का परिचय दिया। फैशन शो में किड्स राउंड में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी रैंप पर कैटवॉक करके जता दिया कि उनका जलवा भी किसी से कम नहीं है। संचालन नीरज नयन त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर निशा तलवानी, निशा भदौरिया, प्रदीप तोमर, अवधेश त्यागी, सविता तोमर, हिमांशु चौहान, हिमांशु जैन, नितिन मित्तल, प्रशांत सिंह, सौरभ शिवहरे, चेतन शर्मा, हिमांशु सोनी, नितिन चौहान, अंकिता शाह, अनिकेत, सपना आदि मौजूद रहे। 

 

फेस ऑफ़ आगरा का खिताब अदिति के सर सजा

फेस ऑफ़ आगरा 2023 के विजेता 
1. अदिति गुप्ता, दीपक शर्मा
2. कशिश अग्रवाल, शांतनु
3. मुस्कान कुशवाहा, अंकित राणा

दो वर्गों में हुई कला प्रतियोगिता
एकता सामाजिक संस्था की ओर से आगरा महोत्सव में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकता जैन के संयोजन में जूनियर वर्ग में 7 से 12 वर्ष के बच्चो ने स्वच्छ एवम स्वास्थ्य पर्यावरण विषय पर चित्रकारी की तो सीनियर वर्ग में 13 से 18 वर्ष के बच्चो ने आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर करीब 120 बच्चो ने कला बनाई। निर्णायक के रूप में मनोज कुमार और मीतू सिंह रही। बच्चो की कला को सभी ने खूब सराहा।

ब्रजभाषा में बही काव्य धारा
ब्रजभाषा काव्य मंच की ओर से आगरा महोत्सव के साहित्य उत्सव एवं पुस्तक प्रदर्शनी में ब्रजभाषा काव्य समारोह का आयोजन किया गया। शुभारम्भ दिवंगत साहित्यकार डाॅ. श्रीभगवान शर्मा एवं नाट्यकार विनय पतसारिया को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रामेन्द्र कुमार शर्मा रवि ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि ब्रजभाषा काव्य मंच योगीराज भगवान कृष्ण की बोली ब्रजभाषा साहित्य की समस्त काव्य विधाओं यथा- छंद, सवैया, पद, गीत, मल्हार, भगत, नौटंकी, ख्याल, रासलीला, आल्हा, लोकगीत इत्यादि का संरक्षण व संवर्धन कर विश्व साहित्य पटल पर स्थापित करने हेतु सतत प्रयत्नशील है। इस दौरान डाॅ. ब्रजबिहारी लाल बिरजू, डाॅ. राज कुमार रंजन, कवि रविन्द्र वर्मा, कवि जितेन्द्र सिंह जिद्दी ने काव्य पाठ कर सभी को अपनी रचनाओं से मंत्रमुग्ध किया। संचालन कर रहीं डाॅ. मधु भारद्वाज ने ब्रजभाषा में सावन का गीत गाया। इस अवसर पर डाॅ. शेषपालसिंह शेष, डाॅ. राजीव शर्मा निस्पृह, पं. महेश शर्मा गोपाली, डाॅ. रामवीर शर्मा, कवि शिवसागर शर्मा, डाॅ. यशोयश, योगेश शर्मा योगी, देश दीपक शर्मा, जिया बेगम, जय प्रकाश पचौरी, मोहित सक्सैना, शरद गुप्त, प्रीति प्रीत, राम खिलाड़ी स्वदेशी आदि मौजूद रहे।

आगरा महोत्सव में आज
आज (30 अक्टूबर) शाम 4 बजे तुषा शर्मा के संयोजन में आशीर्वाद वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हस्तलेखन प्रतियोगिता और अशोक अश्रु विद्यासागर के संयोजन में संस्थान संगम की ओर से काव्य गोष्ठी होगी। शाम 5.30 बजे एक शाम जादू के नाम मैजिक शो और शाम 7 बजे से एकता जैन के निर्देशन में एकता डांस एकेडमी की ओर से नाचो झूम के डांस कंपटीशन का आयोजन होगा। इस अवसर पर शिवानी अग्रवाल, अमित सूरी, विमल कुमार, अमित यादव, दिलीप कुमार, अश्वनी वर्मा आदि मौजूद रहे।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement