Breaking:

आगरा। पंजाबी विरासत की महिला विंग की ओर से जीआईसी ग्राउंड पर आयोजित सरगी मेले में 15 नव विवाहिता सरगी क्वीन की दौड़ में शामिल हुईं। दूसरी तरफ भांगड़ा, गिद्दा जैसे विशेषकर जागो जैसे पंजाब के सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से आगरा में पंजाब का नजारा प्रस्तुत हो रहा था। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। हास परिहास से पूर्ण प्रस्तुति भी दी गई। इसके अतिरिक्त टप्पे, बोलिया, गिद्दा जैसी पंजाब की संस्कृति की झांकी प्रस्तुत हो रही थी। 

     कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, आयकर विभाग डिप्टी कमिश्नर आशिमा महाजन और एएसपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने दीप जला कर की। सरगी क्वीन का ख़िताब आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 5 के अमित गुप्ता की विवाहित बेटी मिताली गुप्ता ने जीता। महिला अध्यक्ष कुसुम मिड्ढा, मंत्री कुसुम महाजन ने अतिथियों का स्वागत किया। भाजपा नेत्री बबिता चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, महामंत्री बंटी ग्रोवर, कोषाध्यक्ष नवीन कृष्ण अरोरा, भूपेश कालरा, डॉ. पंकज महेंद्रू, अशोक अरोरा, सुनील मनचंदा, वीर महेंद्रपाल सिंह आदि रहे।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement