Breaking:

आगरा। ब्रज की होली में हंसी ठिठोली के बीच जमकर उल्लास के रंग खूब बरस रहे है। होली के बीत जाने के बावजूद होली मिलन समारोह में अबीर गुलाल से हर कोई होली रंगा हुआ नजर आ रहा है। मंगलवार को वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन में श्री गिरिराज सेवा मण्डल परिवार की ओर से होली महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। शुरुआत बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर, संस्थापक नितेश अग्रवाल और मयंक अग्रवाल ने गिरिराज जी के समक्ष दीप प्रवज्जलित कर की। 

अध्यक्ष अजय सिंघल ने बताया कि होली महोत्सव में वृंदावन के कलाकारों ने खिलौनों की होली, टॉफी की होली, लड्डू की होली, इत्र की होली, लठमार होली और फूलो की होली से ब्रज में होने का अहसास कराया। महिलाओं ने लठमार होली में पुरुषो पर जमकर लठ बरसाए। राधा कृष्ण के स्वरूप के साथ संस्था के सदस्य रंगी सारी गुलाबी चुनरिया.., रंग डालूंगी नन्द के लालन पे.. लोकगीतों पर बेसुध होकर नृत्य करते रहे। इस अवसर पर महामंत्री विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल बंसल, रविंद्र गोयल, पुनीत अग्रवाल, संतोष मित्तल, अशोक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, कुलभूषण गुप्ता, विकास जैन, मयंक जैन, शिवानी सिंघल, आशी अग्रवाल, सीमा गोयल, अनिता अग्रवाल, रुचि बंसल आदि मौजूद रहे।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement