ब्रज रज उत्सव में मोदी के आने की सम्भावना प्रबल... आज से हो रही शुरुआत
News By : Vimal Kumar
मथुरा। ब्रज की कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए ब्रज रज उत्सव-2023 का आयोजन आज से प्रारंभ होगा। आयोजन में एक ओर मथुरा सांसद हेमामालिनी की नृत्य प्रस्तुति होगी तो कई अन्य नामी गिरामी कलाकार भी आएंगे। 23 नवंबर को हेमामालिनी की मीराबाई की थीम पर होने वाली प्रस्तुति देखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी आ सकते हैं। इसके चलते तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं।
यह उत्सव रेलवे ग्राउंड (धौलीप्याऊ) पर 14 से 17 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष उत्सव में संस्कृति मंत्रालय प्रमुख भागीदार है। रोजाना शाम 7 बजे से राष्ट्रीय स्तर के नामचीन कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। ब्रज रज उत्सव के मध्य में 23, 24 व 25 नवंबर को संत मीराबाई फेस्ट (जन्मोत्सव) का आयोजन प्रमुखता से मनाया जाएगा। इसमें 23 नवंबर को हेमामालिनी और उनके साथी कलाकार मीराबाई प्रस्तुति देंगे। पीएम के संभावित आगमन को देखते हुए सोमवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप आदि ने ग्राउंड का निरीक्षण किया।
Leave A Comment