Breaking:

सनातन संस्कृति का भाविप सर्वोदय ने दिया सन्देश 

आगरा : फतेहाबाद रोड स्थित रॉयल रेजीडेंसी होटल में भारत विकास परिषद् सर्वोदय शाखा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बसंत गुप्ता एडवोकेट, केशव दत्त गुप्ता, अखिलेश भटनागर, धर्मगोपाल गोयल, संस्था अध्यक्ष  अजय गोयल और सचिव अनूप गोयल ने बांके बिहारी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रवज्जन कर किया। अध्यक्ष अजय गोयल ने बताया कि सनातन संस्कृति से बच्चो को परिचय कराते हुए होली मिलन समारोह में सभी सदस्यों के माता-पिता का सॉल उढ़ाकर कर सम्मान किया गया। वृन्दावन से आये कलाकारों ने राधा-कृष्ण के नृत्य, मयूर नृत्य व फूलो की होली के माध्यम से ब्रज की होली की झलक से ब्रज में होने का अहसास कराया। 

सचिव अनूप अग्रवाल ने कहा कि सभी ने होली मिलन में सर्वोदय शाखा की महिलाओ ने ब्रज नृत्य प्रस्तुति को खूब सराहा। सभी का स्वागत चन्दन, पटका और गुलाल लगा कर किया। इस अवसर पर  संस्थापक अध्यक्ष अजय गोयल, अध्यक्ष अतुल गोयल, सचिव अनूप गोयल, कोषाध्यक्ष श्याम सुन्दर महेश्वरी, उपाध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, बालमुकुंद गोयल, रविंद्र गोयल, मयंक अग्रवाल, योगेश बंसल, नीरज अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, रिंकू बंसल, उर्मिला, दिव्या, सीमा, शिवानी, अर्चना, विनीता, पूजा, आरती आदि मौजूद रही। 

अग्र मिलन समिति ने किया अग्र माता-पिता और वृद्धजन सम्मान 

आगरा। कर्मयोगी कमला नगर स्थित डॉ. राम नर्मदा परशुराम सेवा सदन पर अग्र मिलन समिति ने होली मिलन और वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अगसेन के चित्र के समक्ष संरक्षक सतीश चंद्र अग्रवाल, डीडी सिंघल, अध्यक्ष पवन बंसल और महासचिव संजय अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम की शुरूआत वृंदावन से कलाकारों के राधा-कृष्ण के नृत्य के साथ हुई। अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में वैश्य समाज के 10 वृद्धजनों का सम्मान किया है साथ ही अग्र माता-पिता की उपाधि 92 वर्षीय शांति स्वरूप अग्रवाल और 86 वर्षीय माधुरी देवी अग्रवाल को मंच से दी गई। होली मिलन समारोह आयोजित करने का मकसद  आपसी सौहार्द बढ़ाना है। वृन्दावन से आये कलाकारों ने फूलो की होली के माध्यम से ब्रज की झलक दिखाई। 

अतिथियों का स्वागत माथे पर चन्दन का तिलक लगा कर किया। होली मिलन समारोह में संस्था की महिला सदस्यों ने फाल्गुन के गीतों पर खूब नृत्य किया। वृद्धजन सम्मान से सुरेश कुमार अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, गोपाल दास, रामनिवास मंगल, मोहन लाल मित्तल, शांति देवी बंसल, ललिता देवी और सावित्री देवी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, प्रमेंद्र गर्ग, अजय गोयल, पवन अग्रवाल, हरीश गोयल, सुमित गर्ग, अंकित बंसल, शुभम अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राजू बंसल, गिरीश बंसल, कंचन बंसल, दिव्या सिंघल, रिचा गर्ग आदि मौजूद रहे।

वैश्य एकता परिषद ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

आगरा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन मानसिक अस्पताल मार्ग स्थित अक्रूर वाटिका में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम हरिद्वार के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा ब्रज प्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता, तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चंद गर्ग, विशिष्ट अतिथि छीतरमल अग्रवाल और स्वागत अध्यक्ष डा. योगेश बिंदल ने राधा-कृष्ण के मूर्ति के समक्ष दीप प्रवज्जलन कर किया। भाजपा ब्रज प्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रमों का उद्देश्य आपसी मिठास बढ़ाने और पुराने मनभेद को भुलाने के लिए आयोजित किए जाते है। हम सबको प्रेम के साथ मिलकर समाज में रहना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज संख्या बल के आधार पर या आर्थिक आधार पर आज किसी भी रूप में कम नहीं आंका जा सकता है। हर जगह प्रमुख दावेदार है। आगामी निकाय चुनावों में वैश्य समाज राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग करेगा।

  राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि होली मिलन समारोह के दौरान वैश्य समाज से निकाय चुनावों में सम्मिलित होने का आवाहन किया है। युवा पीढ़ी में अधिक से अधिक संख्या में चुनाव में दावेदारी के लिए जोश भरा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनीष अग्रसेना ने कहा कि होली मिलन समारोह में वृंदावन के कलाकारों द्वारा फूलों की होली और मयूर नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोगो ने हिस्सा लिया। बच्चों और महिलाओं द्वारा मंचीय प्रस्तुति भी दी गई। सभी का स्वागत इंजी. सतीश गुप्ता ने किया। धन्यवाद महानगर शकुन बंसल ने दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, अनिल शिवहरे, हेमलता अग्रवाल, ममता सिंघल, आशा अग्रवाल, विनीता गोयल, तनुज गर्ग आदि मौजूद रहे।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement