Breaking:

आगरा। शाहगंज स्थित कोठी मीना बाजार में आगरा महोत्सव 2023 का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और स्पर्श संस्था की अध्यक्ष मधु बघेल ने मुख्य द्वार का फीता काट कर किया। 27 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक चलने वाले आगरा महोत्सव में शुभारम्भ के साथ ही शनिवार को प्रतिदिन होने वाले सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।  

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि उत्सव, मेले भारतीय परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है। त्यौहारो पर लगने वाले ऐसे आयोजन निश्चित ही त्योहार के उल्लास को बढ़ाते है। दीपावली के मौके पर स्थानीय और विभिन्न राज्यों से आये दुकानदारों के लिए आगरा महोत्सव में अपने उत्पाद का प्रदर्शन कर बिक्री करने का अच्छा अवसर है। 

मेला समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन मार्केट के बढ़ते वर्चस्व को आगरा महोत्सव मिडनाइट बाजार एक ही स्थान पर ऑफलाइन मार्केट के रूप में टक्कर दे रहा है। लोगों की दैनिक उपयोग की छोटी-बड़ी सभी वस्तु वाजिब दाम पर उपलब्ध है। मेला 06 नवम्बर तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से रात्रि ग्यारह बजे तक निरंतर लगेगा और प्रवेश निःशुल्क है।

कथक की तराना प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध 
कालंदी इंस्टीटूट ऑफ़ डांस एंड म्यूजिक के बच्चो द्वारा कथक एवं क्लासिकल नृत्य की अलग-अलग आधा दर्जन से अधिक एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति ने अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दिशी, धानी, मायरा, तनुष्का, वान्या, अनन्या और आव्या ने गणेश  वंदना से की। उसके बाद राधा कृष्ण के नृत्य पर पूर्वी, भव्या, कंगना, लावन्या, वैष्णवी और अंशिका की तराना कत्थक प्रस्तुति हुई। मुरली मनोहर कृष्ण कन्हाई.. जैसे गीतों पर 31 बच्चो ने अपनी कत्थक और सेमी क्लासिकल प्रस्तुति दी। मेला आयोजन समिति द्वारा निर्देशिका रौशनी गिडवानी को मंच से स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। 

साहित्यिक संघोष्ठी का हुआ आयोजन 
संस्कार भारती आगरा जिला समिति की ओर से आगरा महोत्सव के साहित्यिक मंच पर  रंगमंच में साहित्य की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शुरुआत करते हुए बांके लाल गौड़ और अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र मिलन ने आगरा के साहित्य में रंगमंच के योगदान पर चर्चा की। शीलेन्द्र कुमार वशिष्ठ ने कहा कि नाटक मात्र मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि समाज की जीवनचर्या पर प्रभाव डालने का सशक्त माध्यम है। संचालन राज बहादुर सिंह राज और धन्यवाद महामंत्री यतेंद्र सोलंकी ने दिया। सभी अतिथियों को कार्यक्रम समन्वयक रामेन्द्र कुमार शर्मा ने स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। इस दौरान महोत्सव में लगी पुस्तक प्रदर्शनी का प्रो. एसपी सिंह बघेल को अवलोकन भी कराया। इस अवसर पर संजीव वशिष्ठ, डॉ. यशोधरा, डॉ. केशव शर्मा, डॉ. मनोज पचौरी, दिलीप परिहार, ताहिर सिद्द्की आदि मौजूद रहे। 

आगरा महोत्सव में आज 
आज (29 अक्टूबर) शाम 4 बजे एकता सामाजिक संस्था द्वारा ड्राइंग कम्पटीशन, रामेन्द्र कुमार शर्मा 'रवि' के संयोजन में ब्रज भाषा काव्य मंच का ब्रज भाषा का काव्य मंच का आयोजन और शाम 7 बजे फैशन डिजायनर प्रिया बंसल के संयोजन में फेस ऑफ़ आगरा फैशन शो और माम एंड किड्स वॉक का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, दिगंबर सिंह धाकरे, शैलू पंडित, गौरव शर्मा, नवीन गौतम, राकेश कोहली, रौशनी गिडवानी, राज बहादुर सिंह राज, आरएम कपूर, गजेंद्र सिंह, पवन आगरी, अमित सूरी, विमल कुमार, रिपुदमन सिंह, अमित यादव, अनुज परमार, दिलीप कुमार, अश्वनी वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement