Breaking:

आगरा। आज का दिन व्यापारियों के लिए बेहद खास रहा। लगभग सभी की नजर चैंबर के चुनावो और उनके परिणाम पर नजर रही। राजेश गोयल नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स आगरा के नए अध्यक्ष बन गए हैं। आज ही अग्रवन में हुए दो उपाध्यक्षों के चुनाव के अनिल अग्रवाल और मनोज बंसल को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। कोषाध्यक्ष पद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में योगेश जिंदल विजयी घोषित किया गया। मतदान में कुल 625 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।


निवर्तमान अध्यक्ष शलभ शर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर अनिल अग्रवाल को 426 मनोज बंसल को 377, गोपाल खंडेलवाल को 217, राजेंद्र गर्ग को 92 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अम्बा प्रसाद अग्रवाल को 297 और योगेश जिंदल को 307 मत मिले। सुशील बंसल को आठ वोट मिले। परिणामों की घोषणा के बाद अंबा प्रसाद अग्रवाल की आपत्ति पर पुनः मतगणना की गई। लेकिन परिणाम वही रहा उसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ विजयी उम्मीदवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। सबने विजयी उम्मीदवारों को फूल मालाओं से लाद दिया।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement